Saturday, November 22, 2014

CGTET नगर निगम में डेढ़ साल बाद भी नहीं हो सकी भर्ती

CGTET  नगर निगम में डेढ़ साल बाद भी नहीं हो सकी भर्ती


http://naukri-recruitment-result.blogspot.com/


नगर निगम में डेढ़ साल बाद भी नहीं हो सकी भर्ती
नगरनिगम क्षेत्र के स्कूलों में व्याख्याता सहायक शिक्षकों की 300 से अिधक पदों पर डेढ़ साल बाद भी भर्ती प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई है। बीच में शासन स्तर से रोक लगाने के बाद प्रक्रिया थम गई थी। बाद में प्रक्रिया शुरू करने का आदेश जारी हुआ। इसके बाद भी प्रक्रिया अधर में है।

नगर निगम में व्याख्याता सहायक शिक्षक के रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया 20 मई 2013 से शुरू की गई थी। आवेदन की छंटनी के बाद मेरिट सूची तैयार करने में काफी वक्त लगा दिया गया। इस बीच शासन स्तर से ही सहायक शिक्षकों की भर्ती पर रोक लगा दी गई। इसी तरह व्याख्यता पद पर भर्ती करने के लिए शासन स्तर से आदेश जारी किया गया था। इसमें भी चार माह गुजरने के बाद भी प्रक्रिया आगे बढ़ नहीं पाई है। निगम क्षेत्र में 60 प्रायमरी, 34 मिडिल संचालित है। जहां शिक्षकों की कमी बनी हुई है। अिधकांश स्कूलों में पंचायत स्तर के कर्मी कार्यरत हैं।

जिन्हें रिलीव करने को लेकर कई बार पत्राचार हो चुका है। भर्ती प्रक्रिया नहीं होने के कारण ही उन्हें रिलीव करने के सबंध में आदेश जारी नहीं हो पाया है। इसी वजह से जिला पंचायत में भी पद रिक्त् नहीं हैं। शिक्षकों की कमी के कारण ही बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। दूसरी ओर अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें सही जवाब नहीं मिल पा रहा है। भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। नगरीय निकाय चुनाव स्थगित होने के बाद निगम के अधिकारी, कर्मचारी पुन: कामकाज में व्यस्त हो गए हैं। अब नए आदेश का इंतजार किया जा रहा है। इन परिस्थितियों में व्याख्याताओं के रिक्त पदों पर भर्ती हो पाएगी या नहीं इस पर संदेह है। निगम के जनप्रतिनिधियों ने कभी शिक्षाकर्मी भर्ती को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। किसी ने यह जानने की कोशिश भी नहीं की कि बच्चों का भविष्य क्या होगा। हालांकि अधिकांश स्कूलों में नियमित शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। जिन्हें भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में भेजा जा सकता है।

साकेत भवन।

मेरिट लिस्ट शीघ्र

^व्याख्याताओं की भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। मेरिट लिस्ट जारी हो जाएगी। सहायक शिक्षक की भर्ती पर शासन स्तर से रोक लगाई गई है। अलोकचन्द्रवंशी आयुक्त, नगरनिगम

News Sabhaar : Bhaskar News Network | Nov 22, 2014, 02:35AM IST

No comments:

Post a Comment